छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई के अंतर्गत स्व. कुलदीप निगम इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता कई विशेषताओं के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है

ADs

टूर्नामेंट में हर दिन अलग अलग टीम के बीच रोमांचक मैच तो हो ही रहे हैं. पहली बार महिला पत्रकारों की टीम भी मैदान पर गेंद और बल्ले के साथ जौहर दिखाती नजर आ रही है.

रायपुर प्रेस क्लब के इंटर प्रेस क्रिकेट कंपीटीशन में इस बार महिलाओं की दो टीमें ‘शक्ति’ और ‘तेजस्वी’ भाग ले रही हैं.

दोनों टीम मैदान पर लगातार पसीना बहा रही है. आज क्रिकेट स्पर्धा में अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं. उन्होंने महिलाओं के प्रैक्टिस मैच का भी आनंद लिया. रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय बृजेश चौबे जी भी टीमों के उत्साहवर्धन के लिए मैदान पर मौजूद रहे.

महिला टीम के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का आग्रह मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सहर्ष स्वीकार किया.

क्रिकेट स्पर्धा के शानदार आयोजन के लिए मैं प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी जी और हमारी पूरी टीम की तरफ से खेल आयोजन समिति को हृदय से धन्यवाद देता हूं.

आदरणीय विजय मिश्रा , पी. रामाराव नायडू , राजेंद्र निगम, वैदुर्य निगम , अख्तर भाई, लविंदर भाई समेत हमारे कई प्रिय साथी लगातार टूर्नामेंट को सफल बनाने में जुटे हैं.

उनके परिश्रम और सद्प्रयासों के बगैर यह आयोजन सफल नहीं हो पाता. मैं सभी साथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं.
😊🙏🏻😊

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button