छत्तीसगढ़

मार्च माह में 14 दिन ऑफिस बंद रहेंगे और 17 दिन ही काम होगा

ADs ADs

रायपुर। मार्च महीना शुरू हो गया है और यह महीना ऑफिस वालों के लिए खुशियां लेकर आया है। मार्च के महीने में 4 मार्च को होली, 21 मार्च ईद-उल-फितर, 31 मार्च को महावीर जयन्ती की छुट्टी रहेगी। इस दौरान सभी बैंक, स्कूल, ऑफिस बंद रहेंगे। इसके अलावा 27 मार्च को रामनवमी को स्थानीय छुट्टी रहेगी। वहीं होली के दूसरे दिन भी सरकारी दफ्तरों में काम नहीं होंगे। सबसे ज्यादा मार्च माह में 14 दिन ऑफिस बंद रहेंगे और इस माह 17 दिन ही काम होगा। क्योंकि मार्च में शनिवार-रविवार की नौ छुट्टियों के अलावा छह त्यौहारों की छुट्टियां हैं, हालांकि इनमें से एक छुट्टी शनिवार में शामिल है। इससे 14 दिन ऑफिसों में ताला रहेगा। वहीं फरवरी व जुलाई माह में शनिवार व रविवार के अलावा कोई अन्य छुट्टियां नहीं हैं, इससे जुलाई माह में सबसे ज्यादा 23 दिन ऑफिस खुले रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button