विश्व

नेतन्याहू के तेवर ढीले, बोले- अब लेबनान से बातचीत करेंगे

ADs

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ अगले हफ्ते से सीधी बातचीत शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है। इसकी वजह ईरान के विरोध को भी माना जा रहा है, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियान ने खुले तौर पर कहा कि लेबनान को हम अकेला नहीं छोड़ सकते। दूसरी ओर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पाकिस्तान पहुंचने और ईरान के साथ होने वाली पीस डील से पहले, नेतन्याहू के इन नर्म पड़ते तेवरों को ट्रंप प्रशासन की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। मिडल ईस्ट की राजनीति में वो दिन आ गया है जिसकी कल्पना एक दिन पहले तक मुश्किल लग रही थी. ‘रॉयटर्स’ और ‘एक्सियोस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल और लेबनान के बीच अगले हफ्ते से सीधी बातचीत शुरू होने जा रही है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आधिकारिक तौर पर अपनी कैबिनेट को आदेश दे दिया है कि लेबनान के साथ जल्द से जल्द शांति वार्ता की मेज पर बैठा जाए. यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का ‘नाजुक’ युद्धविराम लागू है और दुनिया युद्ध के दरवाजे पर दस्तक दे चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button