श्री मल्लिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक एवं मानस्तंभ पर पंचामृत अभिषेक किया गया


रायपुर : श्री सन्मति नगर दिगम्बर जैन मन्दिर फाफाडीह मे आज जैन संप्रदाय के 19वे तीर्थंकर 1008 श्री मल्लीनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक ( निर्वाण दिवस ) एवं मंदिर जी सामने स्थित “” मान स्तंभ “” का वर्ष में एक मर्तबे होने वाला पंचामृत अभिषेक आचार्य108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रभावक सुशिष्य 108 श्री सुयश सागर जी एवं श्री कौशल्य सागर जी महाराज जी के मार्ग दर्शन में प्रातः 7, 30बजे सुयश सागर जी के मुखारविंद से अभिषेक एवं शांति धारा के पश्चात1008 श्री मल्लीनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू अर्पण किया गया।उपरोक्त जानकारी श्री दिगम्बर जैन खंडेलवाल पंचायत , सन्मति नगर फाफाडीह के अध्यक्ष अरविंद बड़जात्या ने दी।श्री बड़जात्या ने आगे बताया कि प्रातः 9, 30बजे मानस्तंभ पर चारों दिशाओं में स्थापित वर्तमान शासन नायक 1008 वीर प्रभु श्री महावीर भगवान की प्रतिमाओं का पंचामृत अभिषेक के पश्चात देश की विभिन्न नदियों से लाए शुद्ध जल से जलाभिषेक किया गया।उपरोक्त समस्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बालब्रह्म चारी पवन भैया, पंडित अजीत शास्त्री एवं पंडित नितिन जैन ने विशेष सहयोग प्रदान किया । उपरोक्त जानकारी पंचायत के प्रचार सचिव अतुल गोधा ने दी।।अतुल गोधा ( जैन )9111210123




