छत्तीसगढ़

1008 श्री महावीर भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया

ADs

रायपुर: कचना अमलतास रेसीडेंसी स्थित श्री मुनि सुब्रत नाथ दिगम्बर जैन मंदिर में वर्तमान शासन नायक वीर प्रभु 1008 श्री”” महावीर भगवान “” का 2552 वा मोक्ष कल्याणक ( निर्वाण दिवस ) मनाया गया . जिसके अंतर्गत वीर प्रभु महावीर भगवान का जलाभिषेक, शांति धारा के पश्चात पूजन की गयी.तत्पश्चात गौतम स्वामी की पूजन की गयी व निर्वाण लड्डू समर्पित किया गया. शांति धारा के पुण्य अर्जक परिवार प्रणय जी अनिल जी जैन परिवार एवं कमल कुमार विपिन कुमार संस्कार जैन परिवार को प्राप्त हुआ एवं निर्वाण लड्डू समर्पित करने का सौभाग्य नरेंद्र जी अशोक कुमार जी पालीवाल परिवार को प्राप्त हुआ उपरोक्त जानकारी मंदिर के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने दी। भाई सुरेश मोदी ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज के दिन जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक 1008 श्री महावीर भगवान का सुबह की गोधूलि बेला में योग- निरोध धारण करते हुए इस संसार से बिदा ले कर मोक्ष लक्ष्मी को प्राप्त किए. भगवान महावीर ने कार्तिक कृष्ण अमावस्या को निर्वाण प्राप्त किया था, अमावस्या जैसी अशुभ तिथि को भी उन्होंने शुभ बना दिया, इस लिए य़ह तिथि पवित्र है Iआज के ही दिन गौतम गणधर स्वामी जो कि वीर प्रभु महावीर के गण धर थे उन्हें भी केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, उन्हीं के केवल ज्ञान ज्योति के उपलक्ष्य में हमे भी उस ज्योति की प्राप्ति हो इस हेतु इस दीपोत्सव पर्व को बड़े उल्लास पूर्वक मनाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button