छत्तीसगढ़

भद्रावती जैन मंदिर (श्री स्वप्नदेव केसरिया पार्श्वनाथ जैन मंदिर) के ट्रस्ट मंडल मे शामिल हुए शिवराज(हप्पू बैद )

ADs

महाराष्ट्र चंद्रपुर जिले में स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक जैन तीर्थस्थल भद्रावती तीर्थ के ट्रस्ट मंडल में रायपुर के शिवराज (हप्पू बैद) को शामिल किया गया है l भद्रावती तीर्थ 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित है और अपनी आकर्षक वास्तुकला व शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। मुख्य रूप से मूलनायक की मूर्ति काले पत्थर (श्याम पाषाण) की लगभग 2,400 वर्ष प्राचीन और 6 फीट ऊँची फणायुक्त प्रतिमा विराजमान है। यह तीर्थ 1000 साल से भी ज्यादा पुराना है जहां प्रतिदिन हज़ारों जैन भक्त दर्शनार्थ आते है छत्तीसगढ़ से हप्पू बैद का ट्रस्टी बनाना निश्चित ही जैन समाज के लिए गौरव की बात है उल्लेखनीय है की हप्पू बैद छत्तीसगढ़ जैन समाज का जाना पहचाना नाम है और इनके ट्रस्टी बनाने से तीर्थ निरंतर प्रगति करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button