छत्तीसगढ़
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव प्रभात फेरी निकाली गयी


रायपुर। जैन सम्प्रदाय के 24 वे तीर्थंकर “” वर्तमान शासन नायक “”वीर प्रभु महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सकल जैन समाज आनन्दम रेसीडेंसी एवं अमलतास रेसीडेंसी कचना के संयुक्त तत्वावधान में सबेरे 7 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया , जिसमें दोनों संप्रदाय के लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया जोकि आनन्दम रेसीडेंसी स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ होकर श्री मुनीसुब्रत नाथ दिगम्बर जैन मंदिर अमलतास रेसीडेंसी में संपन्न हुई. उपरोक्त जानकारी अमलतास मंदिर के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने दी. विदित हो कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में 31/ 03 / 2026 मंगलवार ( चेत्र शुक्ल त्रयोदशी ) को वर्तमान शासन नायक 1008 श्री महावीर भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़ी भक्ती एवं धूमधाम से मनाया जाएगा…..विजय जैन 91112 10123




