छत्तीसगढ़

टीकम वर्मा ने जीता शतरंज प्रतियोगिता का खिताब

ADs

0 रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2ः स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का समापन

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 (इंडोर गेम) के तहत आयोजित स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और उच्च स्तरीय खेल का शानदार उदाहरण बना। मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीकम वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शिवम दुबे को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।फाइनल मुकाबले की शुरुआत संतुलित अंदाज में हुई। दोनों खिलाड़ियों ने शुरुआती चरण में सावधानीपूर्वक चालें चलते हुए अपने मोहरों को आगे बढ़ाया। करीब आधे घंटे तक चले मुकाबले में शिवम दुबे खेल के मध्य में टीकम पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन टीकम वर्मा ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए संतुलित चालें चलीं। निर्णायक मोड़ तब आया जब टीकम वर्मा ने एक प्रभावशाली संयोजन के जरिए बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद एंडगेम में उन्होंने अपनी बढ़त को मजबूती से कायम रखते हुए शिवम को वापसी का मौका नहीं दिया। सटीक गणना और रणनीतिक समझ के दम पर टीकम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया और प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। मुकाबले के दौरान प्रेस क्लब सदस्यों में खासा उत्साह रहा। मैच के निर्णायक विजय मिश्रा, शंकर चंद्राकर व विनय घाटगे रहे। मैच के दौरान प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, सुखनंदन बंजारे, संजय वर्मा, विनोद कुमार, पंकज चौहान समेत बड़ी संख्या में प्रेस क्लब सदस्य मौजूद रहे।मैच के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, संयुक्त सचिव द्वय निवेदिता साहू व भूपेश जांगड़े ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button