News

भारतीय सेना को सलाम

ADs


रायपुर। भारत में दहशतगर्दी फैलाने वाले अौर बेकसूर नागरिकों की जान लेने वाले अांकवादियों का भारतीय सेना ने अापरेशन सिंदूर के तहत सफाया किया है। इस पर मसीही समाज ने भारतीय सेना के बहादूर नौ जवानों को सैल्यूट किया है। भारतीय सैनिकों के शौर्य की तारीफ करते हुए मसीही समाज ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है कि उन्होंने पहलगाम में शहीद भारतीयों के परिजनों के जख्म पर मरहम लगाया है। निश्चय ही इस कदम से उनके परिवार वालों के दिलों को सुकून अौर शहीदों की अात्मा को शांति मिलेगी। देश हित अौर एकता के लिए मसीही समाज केंद्र सरकार के हर कदम के साथ-साथ है। प्रोटेस्टेंट, कैथोलिक व सभी डिनामिनेशन के क्रिश्चियन भारतीय सेना को सलाम करते हैं।
जॉन राजेश पॉल
रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button