खेल

क्वालिफायर 2 में पंजाब की जीत, लेकिन अय्यर और पंड्या पर स्लो ओवर रेट के चलते लगा भारी जुर्माना

ADs ADs

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IPL 2025 के क्वालिफायर 2 मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। लेकिन इस हाईवोल्टेज मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तानों श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या पर स्लो ओवर रेट के कारण IPL आचार संहिता के उल्लंघन के चलते भारी जुर्माना लगाया गया है।
स्लो ओवर रेट पर BCCI की बड़ी कार्रवाई

पंजाब किंग्स के लिए यह सीजन का दूसरा ओवर रेट उल्लंघन था, जिसके चलते कप्तान श्रेयस अय्यर पर ₹24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, टीम के सभी प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर पर ₹6 लाख या मैच फीस का 25% (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है।

वहीं, मुंबई इंडियंस का यह तीसरा स्लो ओवर रेट उल्लंघन था। इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ दो बार टीम को दंडित किया जा चुका है। इस बार कप्तान हार्दिक पंड्या पर ₹30 लाख का जुर्माना लगाया गया है, जबकि अन्य खिलाड़ियों पर ₹12 लाख या मैच फीस का 50% (जो भी कम हो) का दंड लगाया गया है।
पंजाब ने 204 रन का टारगेट किया चेज

टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली पंजाब किंग्स के सामने मुंबई ने 203/6 का स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने शानदार 44-44 रन बनाए। जवाब में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में नाबाद 87 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को 19 ओवर में 5 विकेट से जीत दिलाई।
11 साल बाद फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद IPL फाइनल में जगह बनाई है। अब फाइनल मुकाबला 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button