छत्तीसगढ़

आज पेट्रोल पंप बंद होने का फायदा उठाया कालाबाजारियों ने, 150 रुपए लीटर में बेच रहे

ADs ADs

रायपुर ,भिलाई। होली के त्योहार पर जहां एक ओर रंग और खुशियों का माहौल है, वहीं दूसरी ओर शहर में पेट्रोल की जमकर कालाबाजारी की जा रही है। छावनी चौक पर खुलेआम 150 रुपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बेचा जा रहा है। यानी तय कीमत से करीब 50 रुपए प्रति लीटर ज्यादा वसूले जा रहे हैं। मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भारी मात्रा में पेट्रोल ठेलों और डिब्बों में भरकर लाया जा रहा है और ग्राहकों को सीधे ब्लैक में बेचा जा रहा है। त्योहार के कारण कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ और कुछ जगहों पर अस्थायी कमी का फायदा उठाकर कारोबारी मनमानी दर वसूल रहे हैं। खासकर बाइक और स्कूटर सवार मजबूरी में महंगे दाम चुकाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन को इस पूरे मामले की जानकारी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है। छावनी चौक जैसे व्यस्त इलाके में खुलेआम ठेले में पेट्रोल रखकर बिक्री होना सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद खतरनाक है। ज्वलनशील पदार्थ की इस तरह खुले में बिक्री किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button