विश्व

56 वर्षीय मोजतबा खामनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया

ADs ADs

तेहरान(एजेंसी)। अयातुल्ला अली खामनेई के बेटे 56 वर्षीय मोजतबा खामनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। मोजतबा को देश के ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ के द्वारा नया सुप्रीम लीडर चुना गया है।वह खामनेई दूसरे बड़े बेटे हैं और उन्हें लंबे समय से खामनेई के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता रहा है।इस्लामिक रिपब्लिक ने लंबे समय से राजशाही शासन की आलोचना की है और खुद को राजशाही के ज्यादा सही विकल्प के तौर पर दिखाया है। पिता से बेटे को सत्ता मिलने से उस सिद्धांत पर सवाल उठेंगे। ईरान इंटरनेशनल ने आगे दावा किया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मौलवियों पर मोजतबा का साथ देने के लिए बहुत ज्यादा दबाव डाला। मीडिया आउटलेट ने बताया, ‘IRGC ने मौलवियों के जमा हुए ग्रुप पर मोजतबा को सरकार का नया लीडर चुनने के लिए बहुत ज्यादा दबाव डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button