दिल्ली-एनसीआर

नीता एम. अंबानी, संस्थापक एवं चेयरपर्सन, रिलायंस फ़ाउंडेशन ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025, नई दिल्ली में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर दी बधाई

ADs ADs

नई दिल्ली। श्रीमती नीता एम. अंबानी, संस्थापक एवं चेयरपर्सन, रिलायंस फ़ाउंडेशन ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025, नई दिल्ली में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा —”विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हमारे सभी पैरा एथलीट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई! 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ भारत ने 22 पदकों का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जो पैरा खेलों में हमारी निरंतर बढ़ती ताक़त का प्रमाण है। हमारे छह स्वर्ण पदक भी एक संयुक्त सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड हैं, जो निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाते हैं।पहली बार इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करना और अपने देश की धरती पर हमारे चैंपियनों को चमकते देखना अत्यंत गर्व का विषय है। उनका साहस और धैर्य हमें यह याद दिलाता है कि सबसे बड़ी जीत इंसानी भावना समावेशन, दृढ़ता और उत्कृष्टता की होती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button