गांधी जी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खुली रखना शहीद दिवस का अपमान – युवा कांग्रेस

रायपुर | 30 जनवरी 2026राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी (शहीद दिवस) जैसे पवित्र अवसर पर छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों को बंद न किया जाना अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और संवेदनहीन निर्णय है। यह फैसला गांधी जी के विचारों, शहीदों के सम्मान और जनभावनाओं पर सीधा प्रहार है।रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान ने इस मुद्दे पर आज जिला आबकारी आयुक्त रायपुर को कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा।युवा कांग्रेस का कहना है कि जिस गांधी ने जीवनभर नशामुक्त समाज का संदेश दिया, उसी गांधी की पुण्यतिथि पर शराब बिक्री की खुली छूट देना यह साबित करता है कि सरकार के लिए शराब का राजस्व, राष्ट्रपिता के सम्मान से बड़ा हो गया है।युवा कांग्रेस ने सवाल उठाया कि—जब पूर्व वर्षों में 30 जनवरी को ड्राई डे घोषित होता रहा है,तो इस वर्ष यह परंपरा क्यों तोड़ी गई?क्या गांधी जी अब सिर्फ तस्वीरों और भाषणों तक सीमित रह गए हैं?युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में गांधी जी की पुण्यतिथि पर अनिवार्य रूप से ड्राई डे घोषित नहीं किया गया, तो संगठन सड़क से सदन तक आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।युवा कांग्रेस की स्पष्ट माँगें :30 जनवरी को अनिवार्य रूप से ड्राई डे घोषित किया जाएइस निर्णय के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएशासन स्तर पर लिखित आदेश जारी कर ऐसी पुनरावृत्ति रोकी जाए।




