छत्तीसगढ़

CTET और रविशंकर विश्वविद्यालय की परीक्षा एक ही दिन, तारीख परिवर्तन की मांग को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन, छात्रों में रोष

ADs

रायपुर। CTET परीक्षा एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ एक ही तिथि 7 फरवरी 2026 को आयोजित होने के कारण विद्यार्थियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विश्वविद्यालय के अनेक छात्र CTET परीक्षा में भी सम्मिलित हो रहे हैं, ऐसे में दोनों परीक्षाओं का एक ही दिन होना छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है।इसी विषय को लेकर एनएसयूआई जिला रायपुर के महासचिव संस्कार पांडे द्वारा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय,के कुलसचिव शैलेन्द्र पटेल सौंपा गया है, जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा 7 फरवरी 2026 को आयोजित परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की गई है।श्री संस्कार पांडे ने कह कि यदि परीक्षा तिथि में परिवर्तन नहीं किया गया तो सैकड़ों छात्र किसी एक परीक्षा से वंचित हो सकते हैं, जिससे उन्हें शैक्षणिक एवं मानसिक क्षति होगी। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।विश्विद्यालय के रजिस्ट्रार शैलेंद्र पटेल ने एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण विश्वास दिलाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उचित निर्णय लेगा, विश्विद्यालय अगर छात्र हित में फैसला नहीं करेगा तो NSUI सड़क की लड़ाई लड़ने को बाध्य रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button