छत्तीसगढ़

ऐतिहासिक व्यापार समझौता देश के आर्थिक भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा: सीएम साय

ADs

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच संपन्न ऐतिहासिक व्यापार समझौते को देश के आर्थिक भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में संपन्न हुई यह ‘Mother of All Deals’ यानी India–EU Trade Deal भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह युगांतरकारी समझौता भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में एक विश्वसनीय, सशक्त और प्रभावशाली केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

इससे न केवल भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि देश की अंतरराष्ट्रीय साख और व्यापारिक प्रभाव भी बढ़ेगा। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस और निर्णायक कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक डील से भारत के करोड़ों युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार, उद्योग, निवेश और तकनीकी सहयोग के नए द्वार खुलेंगे, जिससे युवाओं के सपनों को पंख मिलेंगे और स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग एवं निर्यात को नई गति मिलेगी। यह समझौता देश की आर्थिक आकांक्षाओं को नई दिशा देने के साथ-साथ दीर्घकालीन विकास का मजबूत आधार तैयार करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर निर्णायक भूमिका निभा रहा है। India–EU Trade Deal भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और विश्व में भरोसेमंद साझेदार के रूप में उसकी पहचान को और मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समझौता आने वाले वर्षों में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में निर्णायक रूप से आगे ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button