मध्य प्रदेश

बालाघाट जिला के खैरलांजी मे रहने वाला युवक प्रसन्नजीत रंगारी पाकिस्तान जेल से 7 वर्ष बाद शुक्रवार को हुआ रिहा

ADs


बालाघाट:- पाकिस्तान जेल से बालाघाट जिला के खैरलाँजी मे रहने वाला युवक दिनांक 6 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को 7 वर्ष बाद रिहा हुआ हैं।खैरलांजी का युवक जिला प्रशासन की पहल से घर वापसी हुआ संभव। बालाघाट जिले के तहसील मुख्यालय खैरलांजी का निवासी युवक प्रसन्नजीत रंगारी को पाकिस्तान की जेल में सात वर्ष तक बंद रहने के बाद रिहा कर दिया गया है। रिहाई के उपरांत उसे वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया, जहां से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।प्रसन्नजीत की रिहाई के बाद उसे अमृतसर से खैरलांजी लाने के लिए परिवार ने बालाघाट जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा एक विशेष टीम गठित कर प्रसन्नजीत को लाने के लिए अमृतसर रवाना किया गया। यह टीम अमृतसर पहुंच चुकी है और प्रसन्नजीत को लेकर खैरलांजी के लिए रवाना हो गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रसन्नजीत के आज शाम तक खैरलांजी पहुंचने की संभावना है।लंबे समय बाद अपने बेटे की घर वापसी की खबर से परिवार में खुशी का माहौल है।प्रसन्नजीत के परिजनों ने इस मानवीय सहयोग के लिए बालाघाट जिला प्रशासन और कलेक्टर श्री मृणाल मीना के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है, जिससे वर्षों बाद एक परिवार को अपने सदस्य से पुनः मिल पाने का अवसर प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button