छिंदवाड़ा की ईशा पाण्डे ने एम.ए. मेरिट स्थान प्राप्त कर 4 गोल्ड मेडल अर्जित करके जिले का नाम किया रोशन

छिंदवाड़ा(मप्र)। छिंदवाड़ा की सत्यम शिवम सुंदरम कॉलोनी निवासी श्री नरेन्द्र ‘बब्लू’ पाण्डे जी की सुपुत्री एवं सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना ईशा पाण्डे ने एम.ए. (कथक) में मेरिट स्थान प्राप्त कर 4 गोल्ड मेडल अर्जित कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।यह सम्मान इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) में आयोजित 17वें दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका जी, उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं कुलपति प्रो. लवली शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।बेटी ईशा की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, अनुशासन और अथक परिश्रम का परिणाम है, जो छिंदवाड़ा की बेटियों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी ईशा पाण्डे को बी.ए. (कथक) में 2 गोल्ड मेडल प्राप्त हो चुके हैं।बेटी ईशा पाण्डे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, गुरुजनों — प्रो. डॉ. नीता गहरवार, पं. विवेक देशमुख एवं सभी सहयोगियों को दिया।




