डोंगरगढ़ में आर्य नागार्जुन भंते सुरई ससाई ने फिल्म रमाई का पोस्टर किया विमोचन

डोंगरगढ़ । प्रज्ञागिरी ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में भंते आर्य नागार्जुन सुरई ससाई ने फिल्म रमाई का पोस्टर विमोचन किया व फिल्म सफल हो इसके लिए उन्होंने मंगलकामनाएं की एवं उपस्थित जनसमूह से इस फिल्म को देखने के लिए प्रेरित किया। पोस्टर विमोचन के अवसर पर प्रज्ञागिरी ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ के अध्यक्ष व पूर्व विधायक विनोद खांडेकर , सचिव शैलेन्द्र डोंगरे , नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रमन डोंगरे, छत्तीसगढ़ विभागीय जांच अधिकारी दिलीप वासनिकर , रायपुर संभागीय कमिश्नर महादेव कांवरे ,नगर पालिका परिषद अंबागढ़ चौकी के उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम , फिल्म रमाई के निर्माता राजकुमार रामटेके , आर्ट डायरेक्टर प्रवीण वासनिक, प्रोडक्शन हेड शैलेन्द्र भगत , मिडिया प्रभारी आशीष चौहान, डॉ .के एम कांबले, सुनील रामटेके, महेश चंद्रिका पुरे,सारंग हुमने सहित देश विदेश से आये हुए भिक्षुसंघ व लाखों कि संख्या में आये हुए उपासक उपासिकाये उपस्थिति थे ।




