छत्तीसगढ़
शिक्षक के प्रयास से शाला के दिव्यांग बच्चे को मिला ट्राई साइकिल

रायपुर। दिव्यांग बालक भूपेश यादव पिता अशोक यादव शासकीय मिडिल स्कूल लालपुर में अध्ययनरत दोनों पैरों से दिव्यांग आर्थिक तंगी के कारण वर्षों से उनके पास ट्राई साइकिल नहीं थी छात्र पैरों से घसीट कर चलने पर मजबूर था छात्र के दोनों घुटने छिले हुए थे इस विकट स्थिति को देखते हुए शासकीय स्कूल लालपुर में कार्यरत शिक्षक सुभाष साहू ने समाज कल्याण विभाग से संपर्क किया और उनके अथक प्रयासों से समाज कल्याण विभाग रायपुर के द्वारा उन्हें एक नवीनतम ट्राई साइकिल प्रदान की गई जिसे पाकर छात्र एवम् पालक अत्यधिक प्रसन्न हुए तथा शिक्षक सुभाष साहू के लिए आशीर्वाद व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है




