ठाकुर गर्ल आस्था डिप्रेशन में, सुसाइड करने बात कहने लगी

यूपी। आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के ‘ठाकुर-ब्राह्मण’ विवाद ने गुरुवार को तब नया मोड़ ले लिया जब आस्था का एक और वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह कह रही हैं-‘ मुझे डिफेम किया गया है, मुझे ऐसा लगता है कि अब सुसाइड कर लेना चाहिए। चरित्र से बड़ा दाग और क्या लगेगा मेरे ऊपर…’। कहा कि अब मैं ऋतु के परिवार पर एफआईआर कराकर ही मानूंगी। मानहानि का दावा करूंगी। दूसरी ओर ऋतु त्रिपाठी ने कहा-‘मैंने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो वायरल नहीं किया। लोग हमें सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे हैं। अब मैं भी आस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगी’। दूसरी ओर बैंक के अधिकारियों ने डीएम से मिलकर इस घटना से उन्हें अवगत कराया। निजी बैंक की पनकी शाखा में एक साथ काम करने वाली आस्था और ऋतु के बीच विवाद ‘ठाकुर-ब्राह्मण’ की रार तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर दोनों पर अलग-अलग तरह के ट्रेंड वाले एआई वीडियो भी चलने लगे हैं। ऐसे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लोग कहीं स्वाभिमान और सम्मान की बात कर रहे हैं तो कहीं मजाक तक उड़ाया जा रहा है। गुरुवार को ऋतु अपने पति ऋषि के साथ पनकी थाने पहुंचीं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। उन्हें बयान के लिए पुलिस ने बुलाया था। ऋतु ने शुक्रवार को थाने में आस्था के खिलाफ एप्लीकेशन देने की बात कही है। वहीं, आस्था भी ऋतु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और मानहानि का दावा करने में तुली है। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि आईजीआरएस की शिकायत पर ऋतु और उनके पति के बयान दर्ज किए गए हैं। आस्था को थाने बुलाने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा मगर इतना बताया कि ऋतु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात आस्था कह रहीं हैं। अभी तक बैंक की ओर से कोई भी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को नहीं दिए गए हैं। ऋतु ने बताया कि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। बुधवार को बैंक की जांच टीम ने वीडियो कॉल पर उनके बयान लिए थे। आस्था अभी भी बैंक से छुट्टी पर हैं। अभी तक बैंक की किसी भी जांच टीम ने उनसे संपर्क नहीं किया है। हालांकि पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि इस प्रकरण में बैंक के अधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की है। ऋतु त्रिपाठी ने कहा कि हमारी आईजीआरएस की शिकायत पर पनकी पुलिस ने थाने बुलाया था। मैंने अपने पति ऋषि के साथ आने जाकर बयान दिए हमारे पक्ष को लेकर पूछताछ की है। शुक्रवार को थाने जाकर हम आस्था सिंह के खिलाफ तहरीर देंगे। मैंने कोई वीडियो भी वायरल नहीं किया है। सोशल मीडिया में मिल रही धमकी से मेरा पूरा परिवार डरा है। हम घर से निकलने में भी डर रहे हैं। हमें पुलिस सुरक्षा भी चाहिए। पनकी के एक निजी सेक्टर के बैंक में आस्था सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह कह रही हैं- ‘मैं ठाकुर हूं, बकैती न करो, पति को समझाओ अन्यथा ठीक कर दूंगी’। इस वीडियो के वायरल होने पर ऋतु ने पति और ननद पर आस्था सिंह द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया गया था। ऋतु ने भी इस मामले में कहा था-‘ब्राह्मण होना क्या जुल्म है’। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तभी से जुबानी जंग छिड़ी हुई है।


