मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 199 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न

बालाघाट। बालाघाट जिला के तहसील तिरोडी में हिन्दू, बौद्ध और आदिवासी रीति रिवाज़ से हुए विवाह मे नवविवाहित जोड़ों को मिलेगा 55 हजार रुपए का लाभ जनपद पंचायत कटंगी के ग्राम तिरोडी में सोमवार 9 मार्च 2026 दिन सोमवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया जों संपन्न हुआ है।, जिसमें कुल 199 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह कार्यक्रम में जोड़ों का विवाह हिन्दू, बौद्ध तथा आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न कराया गया।सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों में अन्य पिछड़ा वर्ग के 146, अनुसूचित जाति के 28 तथा अनुसूचित जनजाति के 25 जोड़े शामिल रहे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की इस महत्वाकांक्षी जनहितैषी योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करने के लिए क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। योजना के अंतर्गत प्रत्येक वधु को 49 हजार रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी, वहीं सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करने वाली संस्था को प्रति जोड़ा 6 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इस प्रकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह करने वाले प्रत्येक वर-वधु के लिए कुल 55 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी, जिला पंचायत बालाघाट के अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार, जनपद पंचायत कटंगी की अध्यक्ष कविता अरविंद देशमुख, जिला पंचायत बालाघाट की सभापति केशर बिसेन और रविकांता बोरकर, जनपद पंचायत कटंगी के उपाध्यक्ष भानुसिंह पटले, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका परते सहित जनपद पंचायत के सभापति-सदस्य एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।संपूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कैलाशचंद्र ठाकुर और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विवेक शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में जनपद पंचायत कटंगी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गायत्री कुमार सारथी, नायब तहसीलदार पी.एल. सांडिया, थाना प्रभारी कटंगी एवं तिरोडी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हितेश पिपलेवार, सरपंच फैजिया खान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।




