शाही रोजा इफ्तार 13 मार्च शुक्रवार सुभाष स्टेडियम में

रायपुर । मुस्लिम समाज का रमजान माह चल रहा है जिसके तहत 23 रोजा 13 मार्च शुक्रवार को शाही रोजा इफ्तार रखा गया है जिसमें दस हजार रोजेदार शामिल होते है और सर्व समाज के प्रमुख भी शामिल होकर कौमी एकता का संदेश देंगे इस शाही इफ्तार को करते 20 साल हो गए है जो कौमी एकता सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है रायपुर मुस्लिम समाज के रोजेदारो लिए RHS हुसैनी सेना शाही रोजा इफ्तार करती है आयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रऊफी, संरक्षक नईम अशरफी, महासचिव रफीक गोठिया, उपाध्यक्ष शेख अमीन ने बताया कि इस आयोजन के लिए 10 टीम बनाई गई है,हुसैनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेहाल खान, महामंत्री शेख हफीजुद्दीन,जिला अध्यक्ष आमिर खान, गुलामने मौला अली के नूर मेमन,वासिद खान ने बताया कि दस हजार रोजेदार के लिए इफ्तारी और भोजन की व्यवस्था की जाती है और कहा है भीड़ से बचने रोजेदार घर से वजू बना कर आये,उक्त कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायक,महापौर जी को व सर्व समाज के प्रमुख गण, सर्व राजनीतिक दलों के वरिष्ठों को आमंत्रित किया गया है




