पेड़ों के बग़ैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती – मिर्ज़ा एजाज़ बेग



*एक पेड़ माँ के नाम: हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा किया गया वृक्षारोपण
रायपुर 6 अगस्त । हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, आर.डी.ए.प्लाट, संजय नगर में आज ग्रीन डे मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मिर्ज़ा एजाज़ बेग चेयरमेन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने “एक पेड़ माँ के नाम” लगाकर बच्चों एवं उपस्थित अभिभावकों, नागरिकों को वृक्षारोपण हेतु पे्ररित किया। इस अवसर पर संजय नगर आर.डी.ए. प्लाट स्थित गार्डन में अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने भी वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री मिर्जा एजाज़ बेग चेयरमेन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने शाला के विद्यार्थियों को पेड़ो के महत्व और उसकी आवश्यकता के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पेड़ लगाकर उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आव्हान भी किया। श्री बेग ने कहा कि हमें पेड़ों के महत्व को जानना बहुत ज़रूरी है। हमारी ज़िंदगी पेड़ों पर आधारित है। पेड़ों के बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। समूचा पर्यावरण हरे भरे पेड़ों से संतुलित है। यदि पेड़ न हों तो पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाएगा। इस अवसर पर श्री अभिषेक तिवारी अध्यक्ष भाजपा मंडल, श्री शकील अहमद पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री आरिफ खान, श्री शाहिद खान, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल मेडम शबा, शाला की शिक्षिकाऐं रूही नाज़, शेख नकीबा, भारती साहू, पल्लवी, रूखसार, महविश, एलेना तथा मौलाना अमीर बेग सदस्य छ.ग.राज्य हज कमेटी, श्री शेख यूनुस, श्री फहीम, श्री कासम भाई का विशेष योगदान रहा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शाला के छात्र-छात्राऐं , पालक गण तथा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।




