प्रेस क्लब कैरम युगल प्रतियोगिता: किशन-त्रिलोचन और मुकेश-प्रशांत की जोड़ी सेमीफाइनल में


0 प्रेस क्लब खेल मड़ई-2ः स्व. रमेश नैयर स्मृति कैरम युगल प्रतियोगिता
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 के तहत आयोजित स्व. रमेश नैयर स्मृति कैरम युगल प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन नॉकआउट दौर के 7 और क्वार्टर फाइनल के 2 मैच खेले गए। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किशन लोखंडे व त्रिलोचन मानिकपुरी और मुकेश वर्मा व प्रशांत दुबे की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहले क्वार्टर फाइनल में किशन राव लोखंडे व त्रिलोचन मानिकपुरी की जोड़ी ने कौशल तिवारी व विनय घाटगे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में मुकेश वर्मा व प्रशांत दुबे ने पंकज चौहान व संजय शुक्ला की जोड़ी को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इसके पहले खेले गए नॉकआउट दौर के मैच में कौशल तिवारी व विनय घाटगे दिनेश यदु व गौरव शर्मा की जोड़ी को 2-0 से, मुकेश वर्मा व प्रशांत दुबे की जोड़ी ने लक्ष्मण लेखवानी व हितेश मेहता को 2-0 से, पंकज चौहान व संजय शुक्ला ने लविंद्र सिंघोत्रा व अख्तर हुसैन को 2-1 से, पलाश तिवारी व प्रदीप चंद्रवंशी ने विशाल श्रीवास्तव व संजय सिंहदेव को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं नॉकआउट दौर में किशन लोखंडे व त्रिलोचन मानिकपुरी और भीमराव चंद्रिकापुरे व संतोष साहू (जूनियर) की जोड़ी को वॉकओवर मिला। नॉकआउट दौर के अन्य मैच में पंकज चौहान व संजय शुक्ला ने विकास शर्मा व विजय यादव की जोड़ी को 2-0 से, दिनेश यदु व गौरव शर्मा ने नितिन नामदेव व जगन्नाथ राव को 2-1 से और पलाश तिवारी व प्रदीप चंद्रवंशी ने विशाल श्रीवास्तव व संजय सिंहदेव को 2-0 से हराया। मैच के निर्णायक शंकर चंद्राकर, किशन राव लोखंडे, विनय घाटगे, लक्ष्मण लेखवानी, संजय शुक्ला, हितेश मेहता व संतोष साहू (जूनियर) रहे।




