ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 समापन एवं सुधर्म भवन का शिलान्यास संपन्न


रायपुर l श्री सुधर्म स्थानकवासी जैन श्री संघ रायपुर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर 2026 (22 मार्च से 29 मार्च) समापन एवं सुधर्म भवन का शिलान्यास कार्यक्रम दिनांक 29.03.26 रविवार समय सुबह 9 बजे से (शिविर समापन) दोपहर 12.36 से भवन शिलान्यास सुधर्म जैन विहार, भैरव सोसाइटी रायपुर में संपन्न हुआ lउक्त जानकारी देते हुए अजय जैन ने बताया कि विगत 41 वर्षो से श्री सुधर्म परिवार रायपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रेमचंद जी श्रीश्रीमाल एवं विशेष अतिथि श्री मोतीलाल जी कांकरिया एवं श्री पारसमल जी बोथरा थे l उक्त अवसर पर श्री सुधर्म स्थानकवासी जैन श्री संघ रायपुर अध्यक्ष प्रेमचंद गोलछा महामन्त्री कमल बोहरा विशेष रूप से उपस्थित थे l शिविर में अध्यापन खीचन गुरुकुल के ओजस्वी सुश्रावक श्री विद्यासागर एवं सहयोगी टीम जोधपुर द्वारा करवाया गयाl शिविर में लगभग 800 से भी ज्यादा लोगों ने भाग लिया l शिविर के लाभार्थी परिवार पूज्य माताश्री स्व. रंभा देवी एवं पूज्य पिताजी स्व. पुखराज जी गोलछा की स्मृति में श्री मूलचंद जी श्री श्रीचंद जी गोलछा परिवार थे l अजय जैन 94252 04050




