छत्तीसगढ़

कैरम युगल में किशन व त्रिलोचन की जोड़ी चैंपियन, फाइनल में मो. अमीन व हिमांशु शर्मा की जोड़ी को 34-10 से हराया

ADs

0 प्रेस क्लब खेल मड़ई-2ः स्व. रमेश नैयर स्मृति कैरम युगल प्रतियोगिता का समापन

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 के तहत आयोजित स्व. रमेश नैयर स्मृति कैरम युगल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। फाइनल में किशन लोखंडे व त्रिलोचन मानिकपुरी की जोड़ी ने मो.अमीन व हिमांशु शर्मा को 34-10 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।छह दिन तक चली कैरम प्रतियोगिता के अंतिम दिन युगल का फाइनल मैच किशन लोखंडे व त्रिलोचन मानिकपुरी और मो.अमीन व हिमांशु शर्मा के बीच खेला गया। 10 राउंड तक चले मुकाबले में शुरू से ही किशन व त्रिलोचन की जोड़ी ने अंतिम समय तक बढ़त बनाए रखी। किशन व त्रिलोचन ने लगातार पहला व दूसरा राउंड जीतकर स्कोर 14-0 किया। तीसरे राउंड में अमीन व हिमांशु ने जीत हासिल कर स्कोर 14-2 किया। चौथे राउंड में किशन व त्रिलोचन ने जीत हासिल कर 24-2 की बढ़त बनाई। इसके बाद अमीन-हिमांशु की जोड़ी ने पांचवां राउंड जीतकर स्कोर 24-8 किया, लेकिन छठे राउंड में किशन- त्रिलोचन ने शानदार प्रदर्शन कर स्कोर 25-8 किया। अमीन-हिमांशु ने सातवां राउंड जीतकर स्कोर 25-10 पहुंचा दिया। इसके बाद किशन- त्रिलोचन ने लगातार तीन राउंड जीतकर फाइनल मैच 29-10 से अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान किशन-त्रिलोचन ने कई बेहतरीन स्ट्रोक लगाए। इसके पहले खेले गए सेमीफाइनल में अमीन-हिमांशु की जोड़ी ने बम्लेश्वर अरविंद सोनवानी व रूपेश यादव को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 29-23 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं अंतिम क्वार्टर फाइनल में अमीन-हिमांशु ने पलाश तिवारी व प्रदीप चंद्रवंशी को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आज मैच के निर्णायक शंकर चंद्राकर, संतोष साहू जूनियर, लक्ष्मण लेखवानी, सुखनंदन बंजारे व विनय घाटगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button