भारत

ईरान पर बमबारी के खिलाफ फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा: ताकत से नहीं बदलती सरकारें, अपना 129 टन सोना भी अमेरिका से निकाला

ADs

यूरोप से इस वक्त एक बड़ा बयान सामने आया है। Emmanuel Macron ने ईरान के मुद्दे पर साफ शब्दों में कहा है कि भले ही उन्हें ईरान की सरकार से कई गंभीर असहमतियां हों, लेकिन बमबारी करके किसी देश की सत्ता नहीं बदली जा सकती।मैक्रों ने कहा कि “ईरान में शासन को लेकर कई समस्याएं हैं, इस पर कोई बहस नहीं… लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम उस देश पर हमला कर दें।” उन्होंने दुनिया को चेताते हुए Iraq, Afghanistan और Libya का उदाहरण दिया, जहां पिछले 20 सालों में सैन्य हस्तक्षेप के बावजूद हालात में बड़ा बदलाव नहीं आया। मैक्रों ने जोर देकर कहा कि किसी भी देश में बदलाव तभी संभव है जब वहां के लोग खुद फैसला लें।“अगर ईरान के लोग सत्ता बदलना चाहते हैं, तो यह उनका अधिकार है… वही इसे बदल सकते हैं।” इस बयान को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है, जहां फ्रांस ने साफ कर दिया है कि वह युद्ध नहीं, बल्कि संप्रभुता और जनता के अधिकारों के पक्ष में खड़ा है। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान को लेकर वैश्विक तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस बीच फ्रांस ने अमेरिका की तिजोरी से अपना 129 टन सोना भी निकालकर अपने देश ले गया है, इसे अमेरिका द्वारा ईरान पर बम गिराये जाने के प्रति गुस्से के रूप में भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button