छत्तीसगढ़

41वें वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा–2025 का समापनपारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

ADs

बलोदा बाजार, 12 अप्रैल 2026 —41वें वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा–2025 के अंतर्गत पारितोषिक वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन 12 अप्रैल को अम्बुजा कॉलोनी, रवान, बलोदा बाजार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डायरेक्टर जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (DGMS) के बिलासपुर एवं रायगढ़ रीजन के अंतर्गत आने वाले गैर-कोयला खनन क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों, श्रमिकों एवं खदानों को खान सुरक्षा के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित करना था।खान सुरक्षा पखवाड़ा–2025 के दौरान विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसकी शुरुआत 24 अक्टूबर 2025 को बिलासपुर में आयोजित वार्षिक सभा से हुई। इसके बाद 3 नवंबर से 22 नवंबर 2025 तक ट्रेड टेस्ट प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। वहीं, 25 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न खदानों का निरीक्षण किया गया। इस पखवाड़े में कुल 66 खानों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह का आयोजन बीएसपी सेल, भिलाई द्वारा किया गया था, जबकि आगामी वर्ष के लिए बीएसपी सेल, दल्ली राजहरा मैकेनाइज्ड माइंस को मेजबान के रूप में चुना गया है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि खनन क्षेत्र में उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है। सुरक्षित कार्य प्रणालियों के माध्यम से दुर्घटनाओं में कमी आती है और कार्यस्थल पर अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामावतार मीणा, डिप्टी डायरेक्टर जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी, पश्चिमी ज़ोन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री बिपुल बिहारी साटियर, डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी – रायगढ़; श्री आफताब अहमद, डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी – पश्चिमी ज़ोन, नागपुर; श्री मुकेश कुमार सिन्हा, डायरेक्टर माइंस सेफ्टी – बिलासपुर रीजन–1; श्री राजेश कुमार सिंह, डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी – बिलासपुर रीजन–2 तथा श्री पंकज कुमार जैन, डायरेक्टर माइंस सेफ्टी (मैकेनिकल) – पश्चिमी ज़ोन, नागपुर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा झंडारोहण एवं खान सुरक्षा शपथ के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने विभिन्न खदानों द्वारा लगाई गई सुरक्षा विषयक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई।मंचासीन अतिथियों का स्वागत सीपीएम भाटापारा, अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड (अदाणी सीमेंट) द्वारा स्वागत उद्बोधन के माध्यम से किया गया। इसके बाद अम्बुजा विद्यापीठ के छात्र–छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री बी. भद्रु, डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी – बिलासपुर–1; श्री सी. श्रीनिवास, डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी – रायगढ़; श्री जीत श्री, डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी – बिलासपुर–1 तथा श्री शिवकुमार पी. गौड़ा, डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी – बिलासपुर–1 भी रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में खान सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित कार्य व्यवहार अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। समारोह के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित 62 खानों को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button