भारत

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने बीजेपी को बाहरी बताते हुए बड़ा इमोशनल राजनीतिक दांव खेला

ADs

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने बीजेपी को बाहरी बताते हुए बड़ा राजनीतिक दांव खेला और दावा किया कि केंद्र व 19 राज्यों की सरकारें उनके खिलाफ हैं, जबकि वह अकेले जनता के लिए लड़ रही हैं. उन्होंने 226 से ज्यादा सीटें जीतने का भरोसा जताया और बीजेपी पर केंद्रीय ताकतों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. वहीं अमित शाह ने ममता के इस इमोशनल कार्ड को पहले से ही चुनावी रणनीति बताया और जनता से इसके झांसे में न आने की अपील की. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी डबल इंजन सरकार बनाकर बंगाल में माफिया राज खत्म करेगी, घुसपैठ पर रोक लगाएगी और कानून-व्यवस्था सुधारेगी.impact short iconख़बरें फटाफटperfGogleBtnकोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार बड़ा राजनीतिक दांव खेला. बीजेपी पर बाहरी होने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र सरकार और 19 राज्य उनके खिलाफ एकजुट हो गए हैं और वह अकेले ही आम जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं. यानी ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता के सामने इमोशनल कार्ड खेल दिया है.ममता ने चला ‘ब्रह्मास्त्र’, शाह ने पहले ही बंगाल की जनता को किया था अलर्ट ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में इमोशनल दांव खेल दिया है.भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की देश के 19 राज्यों में सरकार है. बीरभूम जिले के सूरी में एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने कहा कि भाजपा दिल्ली की ताकतों का उपयोग करके पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं जीत पाएगी.उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 226 से अधिक सीटें हासिल करेगी.’ बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण युवाओं को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है.संबंधित खबरें23 अप्रैल को ममता का कोई भी गुंडा आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा- अमित शाहममता ने बंगाल में छोड़ा ‘दो मुंहा सांप’, बोलीं- कोबरा और वाइपर से रहें सावधानबंगाल चुनाव में बिरयानी बनाम सर्जिकल स्ट्राइक, अमित शाह का ममता पर वारLive: ‘ममता राज में बंगाल हो गया कंगाल’, मोदी 1 घंटे में दूसरी बार TMC पर बरसेअमित शाह ने पहले ही जताया था ममता के इमोशनल कार्ड का अंदेशायहां ध्यान देने वाली बात यह है कि गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी के इस दांव का पहले ही जिक्र कर चुके हैं. ममता बनर्जी सरकार की कारगुजारियों जिसमें खासकर भ्रष्टाचार, घुसपैठिए, खराब लॉ एंड ऑर्डर को लेकर श्वेतपत्र पेश करने के दौरान अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी जबरदस्ती का इमोशनल कार्ड खेलती हैं. वह कभी अपने पैर में चोट की बात करती हैं तो कभी बीजेपी की ओर से उनपर हमले कराने की आरोप लगाती हैं. अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील की थी कि वह ममता बनर्जी के झूठे इमोशनल दांव के झांसे में ना आएं.अमित शाह पश्चिम बंगाल चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं.याद करा दें कि 2021 के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने चुनावी सभा में ममता बनर्जी को ‘दीदी ओ दीदी’ कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद बंगाल सीएम ने पूरे चुनाव के दौरान आरोप लगाया था कि बीजेपी बंगाल की बेटी के लिए किस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. इसके बाद 2021 में पूरे चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने पैर में प्लास्टर डालकर प्रचार करती दिखी थीं. ममता बनर्जी के इस इमोशनल कार्ड के बाद पूरे चुनाव का नैरेटिव चेंज हो गया था. यही वजह है कि इस बार के प्रचार में बीजेपी के कोई भी बड़े नेता ममता बनर्जी पर सीधा अटैक करने से बचते दिख रहे हैं।‘ शाह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में मुर्शिदाबाद में दंगे हुए, राम नवमी शोभायात्रा पर हमले किए गए और कुछ स्थानों पर सरस्वती पूजा की अनुमति नहीं दी गई. गृह मंत्री शाह ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों से राज्य में शासन कर रही तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल को बम और गोलियों का गोदाम बना दिया है.उन्होंने कहा, ‘मैं तृणमूल के गुंडों से कहना चाहता हूं कि वे मतदान के दिन घर में रहें वरना चार मई के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा. निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने राज्य में पर्याप्त केंद्रीय बल भेजे हैं.’‘बीजेपी सरकार बनी तो बंगाल में लागू करेंगे UCC’अमित शाह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने कई स्थानों पर बीएसएफ को भारत-बांग्लादेश सीमा पर तारबंदी के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई है और यदि यहां भाजपा की सरकार बनती है तो इस उद्देश्य के लिए 45 दिनों के भीतर जमीन उपलब्ध कराई जाएगी. शाह ने राज्य की महिलाओं को यह भरोसा दिलाया कि अगर यहां भाजपा सत्ता में आती है तो वे दिन-रात अपने काम स्वतंत्र रूप से कर सकेंगी. अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी, जिससे सभी लोग एक ही कानून और नियमों के दायरे में आएंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हर क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण राज्य की जनता को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button