News

हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण

ADs

रायपुर संभाग से 242 एवं बिलासपुर संभाग से 133 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर में सन् 2026 में हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को हज का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें लोगों को हज कमेटी द्वारा किए गए इंतजाम और कुछ तबदीलियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों ने प्रशिक्षण लिया।

दिनांक 15/04/2026 को रायपुर शहर के मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम में हज कमेटी के हज ट्रेनरों द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर की शुरुआत मौलाना महताब किबला ने तिलावते कुरान से की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल, माननीय मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए सभी हाजियों की सफल एवं सुखद हज यात्रा की कामना करते हुए सभी हाजियों से देश एवं प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की

हज यात्रियों को संबोधित करते हुए राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज बेग ने हज यात्रा के इंतजामात का विस्तृत विवरण देते हुए सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि राज्य के हज यात्रियों को हरसंभव सुविधाएं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही हाजियों को और अधिक से अधिक सुविधाएं भविष्य में हज कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी जिससे उनकी हज यात्रा और अधिक आरामदायक होगी।

दिन भर चले इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता मिर्ज़ा एजाज बेग, चेयरमेन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने किया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से मौलाना महताब, मौलाना अमीर बेग एवं गुलाम रहमान खान सदस्य हज कमेटी, सचिव डाॅ खुशबू उस्मान एवं मास्टर ट्रेनर्स ने शिविर में शामिल हज यात्रियों को अरकाने हज के संबंध में प्रशिक्षण दिया।

गौरतलब हो, कि हज यात्रा करने के उद्देश्य से सऊदी अरब जाने से पहले हज यात्रियों का प्रशिक्षण आवश्यक होता है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के द्वारा प्रत्येक साल ‘आजमीने-हज’ के लिए प्रशिक्षण रखा जाता है। इस बार भी हज पर जाने वाले लोगों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बार यहां खास बात ये रही कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किए गए एप हज सुविधा एप के संचालन का विशेष रूप से सभी को प्रशिक्षित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम के तहत उमरा, हज, हज के 5 दिन, मदीना मुनव्वरा और मुकद्दस मकामात में न्यूनतम कठिनाइयों के साथ उपस्थिति के दौरान आवश्यक विभिन्न अनिवार्य रसम-श्रेष्ठ आचरण के लिए विस्तृत जानकारी और सलाह दी गई। प्रशिक्षण शिविर में मौजूद सभी हज यात्रियों को मास्टर ट्रेनरों ने हज का सफर शुरू करने से लेकर घर वापस आने तक की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि माननीय श्याम बिहारी जायसवाल, माननीय मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग, विशेष अतिथि श्री महेंद्र छाबड़ा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग, श्री रमेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, एवं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, श्रीमती नजमा अजीम खान, साजिद पठान साहब, कार्यालय प्रभारी, इसराइल खान, नासिर खान, अमिक खान, मोबिन खान, हाजी अब्दुल रहीम, हाजी फहीम खान, मुतवल्ली, शहर जामा मस्जिद, मौलाना शहाबुद्दीन, सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button