छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

ADs

रायगढ़। नई तकनीक, बेहतर प्रदर्शन और आधुनिक सुविधाओं से लैस वाहन बाजार में पेशटाटा मोटर्स के ऑथराइज्ड डीलर ओम आटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड रायगढ़ के द्वारा ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देते हुए आयोजित ट्रक एक्सपो में कंपनी ने अपने दो नए अत्याधुनिक वाहनों TATA LPT-4932.T एवं Azura- 1918 का शानदार लॉन्च किया। कार्यक्रम में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों, वाहन मालिकों एवं ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि LPT-4932.T को लंबी दूरी एवं भारी माल परिवहन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह ट्रक मजबूत इंजन क्षमता, अधिक लोडिंग क्षमता एवं उन्नत सुरक्षा फीचर्स से लैस है। वहीं Azura-1918 आधुनिक डिजाइन, आरामदायक ड्राइविंग अनुभव और पावरफुल इंजन के साथ मध्यम वाणिज्यिक परिवहन क्षेत्र के लिए उपयुक्त वाहन है।कंपनी के MD श्री पुनीत परवानी ने कहा कि दोनों नए मॉडल ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं, जिससे परिवहन व्यवसाय को अधिक लाभकारी एवं सुविधाजनक बनाया जा सके।ट्रक एक्सपो में आए ग्राहकों और परिवहन व्यवसायियों ने नए मॉडलों में विशेष रुचि दिखाई तथा इनके फीचर्स की सराहना की।टाटा कंपनी की तरफ से इस कार्यक्रम में SPM श्री शीतेष पाण्डेय, TSM श्री आशुतोष दास, TSM श्री विनीत शुक्ला, TSM श्री दीपक पटेल, SSM श्री कनिष्क सोनी, CSM श्री उज्वल सिंह एवं CSM श्री प्रवीण चौबे शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button