कोरिया जिले मे खुनी तांडव सत्ताधारी दल के नेताओं की बीच रेत के खनन को लेकर विवाद

बीती रात जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में हुई दिल दहला देने वाली घटना में फॉर्च्यूनर गाड़ी को आरोपियों ने क्षतिग्रस्त कर जला कर खाक कर दिया आग लगा दी. घटना में गाड़ी में सवार भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य घायल हो गए. हिरासत में लिए गए आरोपी भी भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात 11 बजे की है. जहां पर पहले से ही प्लानिंग कर बदला लेने की नीयत से भारत सिंह को ट्रेप किया गया भरत सिंह अपने साथियों के साथ जैसे ही नवगई गांव पहुंचे आरोपियों ने पहले टिपर से फॉर्च्यूनर को कई बार टक्कर मारी, इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. क्षतिग्रस्त वाहन के दरवाजे जाम होने की वजह से शीशा तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे अन्य सवारों से आरोपियों ने मारपीट भी की.
घटना में जहां फॉर्च्यूनर में सवार भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की जलने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है.
घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी रात में ही मौके पर पहुंचे. पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. आरोपी भी भाजपा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.
घटना के बाद मौके पर पहुंचे बैंकुठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े बताया जा रहा है कि मामले में मरने वाले भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह आरोपी मनोज त्रिपाठी के बीच दोनों भाजपा नेताओं के बीच रेत के खनन को लेकर विवाद था. दोनों भाजपा नेताओं के बीच रेत उत्खनन को लेकर विवाद लम्बे समय से चल रहा था. लल्ला सिंह आरोपी मनोज त्रिपाठी 3 अन्य लोगों के साथ मंगलवार की दोपहर आपसी झड़प भी हुई थी था , जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी.
मगर पुलिस ने ईसे गंभीरता से नहीं लिया इसके बाद यह जगन्य हत्याकांड देखने को मिला है लगातार भाजपा शासन काल में अराजकता सामने आ रही है जहां भाजपा के नेता ही अब एक दूसरे से रेत अवैध खनन को लेकर भिड़ रहे हैं जिसमें खूनी खेल भी अब छत्तीसगढ़ में होने लगे




