छत्तीसगढ़

Deputy Range Officer से Range Officer बने अधिकारी, वन विभाग ने जारी की प्रमोशन लिस्ट

ADs

रायपुर । वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। विभाग ने उप वनक्षेत्रपालों (Deputy Range Officers) को पदोन्नत कर वन क्षेत्रपाल (Range Officer) बना दिया है।

विभाग की ओर से पदोन्नत अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। हालांकि, उनकी नई पदस्थापना (पोस्टिंग) के संबंध में आदेश अभी जारी नहीं हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नत अधिकारियों की नियुक्ति से जुड़ा अलग आदेश जल्द जारी किया जाएगा।

पदोन्नति सूची जारी होने के बाद अब सभी अधिकारियों की निगाहें पोस्टिंग सूची पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि विभाग जल्द ही नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी करेगा, जिससे प्रदेश के विभिन्न वन मंडलों में प्रशासनिक फेरबदल भी देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button