खेल

अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ADs

इंडिया वर्सेस आयरलैंड दो मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत को पहले ही मुकाबले में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड की यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ पहली जीत है। पहले बैटिंग करते हुए मेजबानों ने 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया 148 ही रन बना पाई। अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों पर 50 ठोक भारत को तूफानी शुरुआत दी थी, मगर इसके बावजूद दूसरे बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए और भारत मैच हार गया। अभिषेक शर्मा ने अपने इस धाकड़ प्रदर्शन के दम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा T20I क्रिकेट में 20 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह उनके T20I करियर की चौथी फिफ्टी है जो उन्होंने 20 से कम गेंदों पर लगाई है। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो और फिन एलन भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने 3-3 बार यह कारनामा किया था, मगर 4 बार ऐसा करने वाले अभिषेक शर्मा दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं।

अभिषेक शर्मा ने इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 बॉल और 18 बॉल में फिफ्टी और इंग्लैंड के खिलाफ 17 बॉल में फिफ्टी लगाई थी। आज उन्होंने इस लिस्ट में एक और 19 बॉल में फिफ्टी जोड़ ली है।

20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा T20I फिफ्टी

4 – अभिषेक शर्मा*

3 – कॉलिन मुनरो

3 – फिन एलन

वहीं अभिषेक शर्मा T20I क्रिकेट में भारत के लिए 250 के अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर-1 बल्लेबाज भी बने। अभिषेक ने यह कारनामा तीसरी बार किया, वहीं पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव लिस्ट में दूसरे पायदान पर है।

T20I में 250 SR के साथ भारत के लिए सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

3 – अभिषेक शर्मा*

2 – सूर्यकुमार यादव

1 – युवराज सिंह

1 – केएल राहुल

1 – रोहित शर्मा

1 – शिवम दुबे

1 – ईशान किशन

1 – हार्दिक पांड्या

1 – तिलक वर्मा

183 रनों की चेज में अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद पूरी टीम लड़खड़ा गई। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर तो सिंगल डिजिट पर आउट हुए। वहीं अभिषेक के बाद शिवम दुबे 25 रनों के साथ टीम के हाइएस्ट स्कोरर रहे। इन दोनों के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button