बालाघाट जिला के ग्राम टुईयापार की बेटी अक्षरा घोड़ेश्वर ने कक्षा दसवीं मे 500 में 498 अंक प्राप्त कर अपना और बौद्ध समाज और पुरे मध्यप्रदेश मे नाम किया रोशन

-बालाघाट :-बालाघाट जिला बौद्ध संघ रजिस्टर्ड परिवार एवं बालाघाट जिला बौद्ध समाज के लिए बड़े गर्व और सम्मान का दिन है। बालाघाट जिला के ग्राम टुईयापार के एक सीमित संसाधन परिवार की बेटी अक्षरा घोड़ेश्वर जो की कक्षा दसवीं की छात्रा थी।वर्ष 2026 मे अक्षरा घोड़ेश्वर ने 500 में 498 अंक अर्जित कर अपना पूरे मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपना और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। छात्रा का परिवार अत्यंत ही गरीब परिवार है, छात्रा के भाई और पिताजी की मृत्यु 2020 में हुई अतः परिवार का आर्थिक सहयोग करने वाला कोई पुरुष नहीं है, इनकी माता श्री रमाबाई घोड़ेसवार ने ही पूरे परिवार का भरण पोषण करने का जिम्मा उठाया और बच्चों को अच्छी परवरिश दी , अनेक आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हुए भी बच्चों ने बड़े लगन और मेहनत से पढ़ाई की जिसका परिणाम आज अभूतपूर्व सफलता के रूप में आया है , सचिन मेश्राम अध्यक्ष बालाघाट जिला बौद्ध संघ रजिस्टर्ड 3958 छात्रा को बधाई देता है और उसके उज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित करता है।




