दूसरे दौर के बातचीत के लिए आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, क्या पाकिस्तान फिर अमेरिका और ईरान की बैठक करा पाएगा?

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में नाकाम रही बातचीत के बाद अब ऐसे कई संकेत मिले हैं जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच फिर से बातचीत शुरू हो सकती है.इसी बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख फ़ील्ड मार्शल असीम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नक़वी एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान पहुंचे हैं।इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान सरकार के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस दौरे की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। वहीं दूसरी ओर ईरान ने यह भी धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने नाकाबंदी की तो युद्धविराम तोड़ा जा सकता है. ये दौरा अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है.मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर शुरू हो सकती है.ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने आसिम मुनीर का का स्वागत किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने आसिम मुनीर का स्वागत किया है ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने भी कहा है कि रविवार को बातचीत नाकाम होने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच संदेशों का आदान-प्रदान एक पाकिस्तानी मध्यस्थ के ज़रिए जारी है हालांकि, इसके बावजूद दोनों देशों के बीच होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ों के आने-जाने को लेकर संशय बना हुआ है।



