छत्तीसगढ़

भूतपूर्व सैनिक अजय सिंह ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में किया हवन अनुष्ठान, हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई संपन्न।

ADs

जिला,नालंदा, ग्राम लालगंज:
भूतपूर्व सैनिक एवं अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने भारतीय सैनिकों के सम्मान और मनोबल को सशक्त करने हेतु अपने पैतृक गांव लालगंज (जिला नालंदा) में विशेष हवन अनुष्ठान का आयोजन किया। इस अवसर पर गांव में हनुमान जी के एक नवीन मंदिर की स्थापना कर विधिवत प्राण प्रतिष्ठा भी करवाई गई, जिसमें पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक विधि संपन्न हुई।

भोजपुरी समाज की प्रतिनिधि मुरारी सिंह ने कहा कि, “आज हमारे भारतीय सैनिकों के लिए हम सनातन धर्म के अनुयायी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन पर सदैव प्रभु की कृपा बनी रहे। वे हर मोर्चे पर दुश्मनों पर विजय प्राप्त करें और भारत का गौरव बढ़ाएं।”

इस आयोजन में गांववासियों समेत समाज के कई प्रमुख लोग सरपंच, मुखिया और विधायक शामिल हुए और सबने एक स्वर में भारतीय सेना की सुरक्षा, शक्ति और विजय की कामना की और और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button