तारासिव एवं रायखेड़ा में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 120 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं महिलाओं को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

रायपुर, 18 अप्रैल 2026 —अदाणी पावर लिमिटेड, रायखेड़ा (जिला रायपुर) की सामाजिक पहल के तहत अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम तारासिव एवं रायखेड़ा में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्कूलों और समुदाय स्तर पर आग से बचाव, सतर्कता एवं आपात स्थिति में सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। तारासिव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 59 विद्यार्थी, विद्यालय के प्राचार्य सहित 10 शिक्षक, फायर सेफ्टी विभाग के 4 अधिकारी, अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं 5 उत्थान कार्यक्रम से जुड़े सहायक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान फायर सेफ्टी विभाग के श्री दीपक कुमार तथा अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि द्वारा आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे बचाव के उपायों एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को कार्बन डाई ऑक्साइड (CO₂), फोम एवं ड्राई पाउडर अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का प्रायोगिक प्रदर्शन भी कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वयं अभ्यास किया। रायखेड़ा महिला भवन स्थित सिलाई केंद्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में 45 महिलाएं, सेंटर इंचार्ज, फायर सेफ्टी विभाग के अधिकारी, अदाणी फाउंडेशन की टीम एवं उत्थान सहायक शामिल हुए।इस दौरान महिलाओं को घरेलू एवं कार्यस्थल पर आग लगने के संभावित कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें महिलाओं ने स्वयं भाग लेकर अभ्यास किया। दोनों कार्यक्रमों में कुल मिलाकर 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं महिलाओं को आपात स्थितियों में सुरक्षित प्रतिक्रिया देने और अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी प्रदान की गई। अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा संस्थानों एवं सामुदायिक स्तर पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षा एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। फोटो कैप्शन -अदाणी पावर लिमिटेड, रायखेड़ा की सामाजिक पहल के तहत आयोजित अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।तारासिव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फायर सेफ्टी विभाग द्वारा अग्निशामक यंत्र के उपयोग का प्रायोगिक प्रदर्शन।रायखेड़ा महिला भवन सिलाई केंद्र में महिलाओं को अग्निशामक यंत्र चलाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।




