छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पहली बार सरकारी स्तर पर ‘महिला योग भवन व जुंबा सेंटर

ADs

*विप्र नगर रायपुरा में ₹80 लाख के ‘महतारी सदन’ का 14 जून को लोकार्पण*

*गरीब बच्चों को मुफ्त मिलेगा प्ले स्कूल का सुख विधायक राजेश मूणत के विजन से आकार ले रहा सर्वसुविधायुक्त ‘महतारी सदन

*रायपुर पश्चिम में विकास का ‘नया मॉडल’: उत्कृष्ट संचालन के लिए ‘महाराष्ट्र मंडल’ को मिल सकती है विप्र नगर महतारी सदन की जिम्मेदारी*रायपुर 11 जून, 2026रायपुर: अपनी दूरगामी सोच और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में नित नए नवाचारों के लिए पहचाने जाने वाले रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत के विजन से राजधानी रायपुर में विकास का एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विप्र नगर रायपुरा में ₹80 लाख की भारी-भरकम लागत से निर्मित छत्तीसगढ़ का पहला हाईटेक ‘महतारी सदन’, ‘महिला योग भवन’ एवं ‘महिला जुंबा सेंटर’ पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। इस बहुप्रतीक्षित और सर्वसुविधायुक्त परिसर का लोकार्पण आगामी 14 जून को दोपहर 12:00 बजे राजधानी के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी होंगे। गरिमामयी समारोह की अध्यक्षता रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व विधायक श्री सुनील सोनी जी, विधायक श्री मोतीलाल साहू जी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी एवं नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी विशेष रूप से मंच साझा करेंगे।कम आय वर्ग के बच्चों को मिलेगा ‘कॉन्वेंट’ जैसा प्ले स्कूल: इस अनूठे प्रोजेक्ट के पीछे विधायक श्री राजेश मूणत की संवेदनशीलता और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी सोच छिपी है। आमतौर पर महंगे प्ले स्कूलों और डे-केयर सेंटरों का खर्च केवल उच्च आय वर्ग के लोग ही उठा पाते हैं। इसी खाई को पाटने के लिए महतारी सदन के भीतर एक ऐसा आधुनिक प्ले स्कूल तैयार किया गया है, जहाँ समाज के कम आय वर्ग के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के नन्हे-मुन्ने बच्चों को पूरी तरह निःशुल्क या नाममात्र के शुल्क पर विश्वस्तरीय प्रारंभिक शिक्षा, खेल-कूद और बौद्धिक विकास की सुविधाएं मिलेंगी।यह पहल यह साबित करती है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के हर वर्ग को सर्वश्रेष्ठ और आधुनिक सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह कृत-संकल्पित है।छत्तीसगढ़ का पहला सरकारी ‘महिला योग व जुंबा सेंटर’: महिलाओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस परिसर में ‘महिला योग भवन’ और ‘महिला जुंबा सेंटर’ का निर्माण कराया गया है।पूरे छत्तीसगढ़ में यह अपनी तरह का पहला सरकारी भवन है जहाँ महिलाओं को बिना किसी व्यावसायिक शुल्क के पूरी तरह सुरक्षित, आधुनिक और योग व फिटनेस (जुंबा) करने का अवसर मिलेगा। मध्यम आय वर्ग की जो माताएं-बहनें महंगे जिम या योग केंद्रों की फीस नहीं दे पाती थीं, वे अब यहाँ अपनी सेहत को संवार सकेंगी।कुशल प्रबंधन हेतु ‘महाराष्ट्र मंडल’ को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी: इस महाप्रोजेक्ट की सबसे बड़ी विशेषता इसका अनुकरणीय और सुदृढ़ प्रबंधन मॉडल है। विधायक राजेश मूणत द्वारा रायपुर पश्चिम में कुल 3 अत्याधुनिक महतारी सदनों की सौगात दी जा रही है। इनमें से टाटीबंध में निर्मित प्रथम महतारी सदन का लोकार्पण पूर्व में ही हो चुका है, जिसके सफल व सुचारू संचालन की जिम्मेदारी क्षेत्र की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘महाराष्ट्र मंडल’ को सौंपी गई है। टाटीबंध में महाराष्ट्र मंडल द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट और जन-हितैषी कार्यों को देखते हुए अब यह निर्णय लिया जा रहा है कि विप्र नगर में निर्मित इस नए महतारी सदन के लोकार्पण के पश्चात, इसके प्ले स्कूल और भवन के संचालन व रखरखाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी ‘महाराष्ट्र मंडल’ को ही सौंपी जाए, ताकि आम जनता को बिना किसी बाधा के निरंतर पारदर्शी व उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलती रहें।*राजेश मूणत ने कहा की “विकास केवल सीमेंट और कंक्रीट की इमारतें बनाना नहीं है, बल्कि ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है जिससे समाज के सबसे कमजोर तबके के जीवन में बड़ा और सकारात्मक बदलाव आए। विप्र नगर का ‘महतारी सदन’ और ‘महिला योग भवन’ हमारी इसी सोच का परिणाम है। मैं चाहता हूँ कि एक मजदूर या कम आय वर्ग वाले परिवार के बच्चे के मन में भी यह हीनभावना न रहे कि वह किसी बड़े प्ले स्कूल में नहीं पढ़ सकता। हमारी सरकार हर गरीब बच्चे को वह अधिकार देगी। इसके साथ ही, माताओं-बहनों की सेहत मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भवनों के दीर्घकालिक और निष्पक्ष संचालन के लिए हमने ‘महाराष्ट्र मंडल’ जैसी कर्मठ संस्था को जोड़ने का विचार किया है, जिन्होंने टाटीबंध में बेहतरीन काम किया है। रायपुर पश्चिम को मॉडल विधानसभा बनाना ही मेरा जीवन ध्येय है।*राजेश मूणत (विधायक, रायपुर पश्चिम एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री)विकास पुरुष की छवि को और मजबूत करता यह प्रोजेक्ट: राजनीतिक पंडितों और शहर के प्रबुद्ध जनों का मानना है कि पूर्व लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत हमेशा से राजधानी रायपुर के विकास और अधोसंरचना (Infrastructure) को बेहतर स्वरूप देने के लिए जाने जाते रहे हैं। एक्सप्रेस-वे, फ्लाईओवर्स और भव्य ऑडिटोरियम्स के बाद अब सामाजिक सरोकार, स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक संगठनों के साथ पीपीपी मॉडल पर सफल संचालन का यह अनूठा प्रयास उनके विकास कार्यों में एक नयापन और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।14 जून को होने वाले इस लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र की मातृशक्ति और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button