छत्तीसगढ़

श्री मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया

ADs

रायपुर: कचना स्थित श्री मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर के चतुर्थ स्थापना वर्ष के अवसर पर मंदिर में स्थापित लगभग 53 इंच पद्मासन 1008 श्री मुनीसुब्रतनाथ भगवान की मुल प्रतिमा का भाई सुरेश मोदी के मार्गदर्शन में 108 रिद्धि मंत्रों द्वारा अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की गई. तत पश्चात श्री मुनि सुब्रतनाथ विधान व संत शिरोमणि आचार्य 108 श्री विद्या सागर जी महामुनि राज के चरण चिन्ह की वेदी स्थापना का कार्यक्रम अत्यंत भक्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ. उपरोक्त जानकारी मंदिर के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने दी. श्री अजित जैन ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तीन वर्ष पूर्व 25मार्च से 2अप्रैल तक अमरकंटक ( म , प्र , ) में संपन्न पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुल प्रतिमा श्री मुनि सुब्रतनाथ भगवान एवं अन्य भगवानो की चल प्रतिमाओं को संत शिरोमणि आचार्य 108 श्री विद्या सागर जी महा मुनि राज ने ” सूरि मंत्र ” प्रदान कर प्रतिष्ठित कर पाषाण से भगवान बनाया. श्री अजित जैन ने बताया कि इस मुल प्रतिमा अतिशय यह हुआ कि जो भी श्रावक इस प्रतिमा के दर्शन करता है वह इन्हीं का हो जाता है आचार्य श्री ने शारीरिक अस्वस्थता होने पर भी अन्य स्थानों की प्रतिमाओं को छोड़कर इस प्रतिमा को स्वयं अपने सामने रायपुर के लिए रवाना किया…विजय जैन 91112 10123

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button