छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026: जिलेभर में जनसमस्या निवारण शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम जारी

ADs

खैरागढ़, राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 04 मई से 6 जून 2026 तक जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड खैरागढ़ में  11 मई को ग्राम पंचायत भंडारपुर, 15 मई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बढ़ईटोला, 25 मई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जालबांधा, 01 जून को पंचायत भवन कुकुरमुड़ा तथा 05 जून को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलीडीहकला में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार विकासखंड छुईखदान में 08 मई को आमगांवघाट, 13 मई को मानपुरपहाड़ी स्कूल मैदान, 18 मई को साल्हेकला पंचायत भवन के पास, 22 मई को खैरानवापारा (नर्मदा मंदिर के पास), 28 मई को बागूर दैहान तथा 03 जून को गोपालपुर पंचायत भवन के पास शिविर लगाए जाएंगे।

नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 07 मई को नगर पालिका खैरागढ़ में स्व. दिलीप सिंह मंगल भवन (पुराना गार्डन), 13 मई को संस्कृतिक भवन खैरागढ़, 08 मई को नगर पंचायत छुईखदान (वार्ड क्रमांक 8 मंगल भवन), 13 मई को नगर पंचायत गंडई (पीएम श्री स्व. लालमूरत सिंह खुसरो शासकीय हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय), 15 मई को नगर पंचायत छुईखदान (वार्ड क्रमांक 15 टिकरीपारा मंगल भवन) तथा 20 मई को नगर पंचायत गंडई (नवीन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला) में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button