News

अंतर्राष्ट्रीय काव्य उत्सव, पुस्तक विमोचन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

ADs

भाषा अस्मिता अकादमी,जय जोहार साहित्य-संस्कृति संस्थान व छत्तीसगढ़ मित्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय काव्य उत्सव, पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह,

देश विदेश से वक्ता रायपुर आ रहे

रायपुर, छत्तीसगढ़ 17 मई 2026 रविवार समय सुबह 10 से  शाम 5 बजे  विमतारा भवन ,शांतिनगर, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री अनिता कपूर अमेरिका से आ रही है, अध्यक्षता करेंगे श्री शशांक शर्मा अध्यक्ष साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुशील त्रिवेदी, श्री गिरीश पंकज, ‌श्री अरूण निगम, श्री जय प्रकाश मानस ,डॉ अभिलाषा बेहार, श्री किशन लाल शामिल होंगे। कार्यक्रम में देश भर से कवि कवियत्री शामिल होने छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के 50 से अधिक कवि कवियत्रियों ने कविता पाठ के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।यह छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला आयोजन है, जिसके संयोजक डॉ सुधीर शर्मा अध्यक्ष भाषा अस्मिता अकादमी,सह संयोजक डॉ सीमा निगम अध्यक्ष व डॉ सीमा अवस्थी मिनी उपाध्यक्ष जय जोहार साहित्य-संस्कृति संस्थान है। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में बस्तर पर केन्द्रित पुस्तक नक्सलमुक्त बस्तर (कविता संग्रह), बदलता बस्तर (आलेख संग्रह) का विमोचन किया जायेगा। साथ ही चार एकल पुस्तकों का विमोचन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button