छत्तीसगढ़

सैकड़ों लोगों ने उठाया निःशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का लाभ

ADs

रायपुर। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में एकता जन विकास समिति, तात्यापारा-मोमिनपारा, रायपुर द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक दरगाह हॉल, तात्यापारा, मोमिनपारा, हैदरी मस्जिद के सामने, रायपुर में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कर्मचारी श्री राहुल गजभिये, श्री संतोष बेलगाहे एवं सुश्री रिया राजपूत द्वारा पात्र हितग्राहियों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर समिति द्वारा कुल 256 लोगों का पंजीयन किया गया तथा सभी पात्र नागरिकों को निःशुल्क सेवाएँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष श्री मोहम्मद इक्तेदार हैदरी ने मंच का संचालन करते हुए शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले श्री राहुल गजभिये, श्री संतोष बेलगाहे, सुश्री रिया राजपूत एवं समिति के सलाहकार डॉ. बशीर हसन का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर के सफल आयोजन में समिति के संरक्षक श्री गौहर अली एवं श्री हैदर अली, अध्यक्ष श्री मोहम्मद इक्तेदार हैदरी, कोषाध्यक्ष श्री मोहम्मद जहीर, उपाध्यक्ष श्री शारिक हैदरी, सह सचिव श्री मोहम्मद सरोज, श्री हैदर अली, श्री अम्मार हैदर (कर्बलाई), श्री इम्तियाज़ हुसैन, श्री रिजवान हैदर तथा श्री नासिर मेहदी सहित समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान दिया।

एकता जन विकास समिति ने सभी नागरिकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित में ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button