छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी द्वारा इंडियन ओवरसीज बैंक की तीन शाखाओं का उद्घाटन

रायपुर।इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा अपनी 3 नई शाखाएं, नया रायपुर शाखा-अटल नगर, समलवार शाखा, दांतेवाड़ा और मोवा शाखा रायपुर का मुख्य अतिथि माननीय श्री ओ. पी. चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विशिष्ट अतिथि इंडियन ओवरसीज बैंक ,एमडी और सीईओ, श्री अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिबन काट कर नया रायपुर और मोवा शाखा / तथा रिमोट बटन दबा कर समलवार शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया ।माननीय मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी, ने बैंक की प्रशंसा करते हुए कहा कि “ये पहला बैंक है जिसने जगरगुंडा और समलवार जैसे नक्सली प्रभावित क्षेत्र में शाखा खोल कर वहां की जनता तक वित्त सेवा देने में राज्य की सहायता की । उन्होने ये भी कहा, राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा आईओबी की शाखा खोलने एवं बैंक का व्यापार बढ़ाने में, हर संभव सहायता की जाएगी।“कार्यक्रम में आईओबी के एमडी और सीईओ श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा, की उनका विशेष ध्यान रायपुर में अगले वित्त वर्ष तक आईओबी का व्यापार 6500 करोड़ से 15000 करोड़ बढ़ाने का है। उन्होने ये भी कहा कि अभी छत्तीसगढ़ में 54 शाखाएं हैं और वे इन्हें बढ़ाकर 66 तक ले जाना चाहते हैं। अभी हमारी शाखाएं, राज्य के 26 जिलों में हैं, और हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में हमारे शाखाएं खोली जाएंगी।रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री गौरी शंकर नायक एवं समस्त रायपुर क्षेत्र के सदस्य उपस्थित हुए।

ADs ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button