छत्तीसगढ़

मानसून फिर हुआ सक्रिय, प्रदेशभर में बरसेंगे बादल

ADs

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

बुधवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

गुरुवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button