छत्तीसगढ़

नवाज़ ख़ान को उनकी उच्चय कार्यकुशलता पार्टी के प्रति निरंतर सक्रियता को देखते हुवे मिली बड़ी जिम्मेदारी

ADs

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री नवाज़ ख़ान को रायपुर उत्तर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

श्री नवाज़ ख़ान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव लड़कर की और युवा साथियों के विश्वास से *उपाध्यक्ष* निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के दायित्व को निभाते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार, युवाओं को जोड़ने और जनसमस्याओं के लिए संघर्ष में अहम भूमिका निभाई।

उनकी निरंतर मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए संगठन ने उन्हें *कार्यकारी अध्यक्ष* की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने रायपुर उत्तर में कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहे। हाल ही में फिल्टर प्लांट पाइपलाइन फटने से उत्पन्न जल संकट के दौरान भी वे प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का साथ दिया और प्रशासन तक जनता की आवाज़ पहुंचाई।

उनके कार्यों और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा, प्रभारी श्री अमित सिंह पठानिया एवं सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंदरे ने आज दिनांक 18/04/2026 को पत्र क्रमांक CGPYC/0012296/2026 के माध्यम से उन्हें *पूर्ण रूप से रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष* नियुक्त किया है।

इस अवसर पर श्री नवाज़ ख़ान ने कहा कि यह जिम्मेदारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं रायपुर उत्तर के युवाओं के विश्वास का परिणाम है। वे श्री राहुल गांधी जी के विजन एवं कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए युवा, किसान, मजदूर एवं आम जनता के हक की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस को विश्वास है कि श्री नवाज़ ख़ान के नेतृत्व में रायपुर उत्तर में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button