रायपुर की श्वेता सिंह को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली

रायपुर। श्वेता सिंह शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर को शिक्षण एवं साहित्य कार्यों को देखते हुए मानद उपाधि के रूप में विद्या वाचस्पति (डॉक्टरेट) की उपाधि अलंकार से सम्मानित किया गया है शिक्षण कार्य एवं साहित्य सृजन क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर किए गए शोध कार्यों को देखते हुए श्वेता सिंह को विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान की उपाधि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित कर होटल रेडिसन ब्लू में दिया गया रायपुर के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि श्वेता सिंह को यह सम्मान शिक्षण एवं साहित्य कार्यों में किए गए शोध के लिए इस अलंकरण उपाधि से सम्मानित किया गया हैइस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदम् डॉक्टर अरविंद कुमार पूर्व कुलपति रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी ,मुख्य अतिथि हरि भाई आर्यन ख्याति प्राप्त योग गुरु एवं समाजसेविका श्रुति कृति सिंह सहित कई साहित्यकार और गण्यमान्य नागरिक मौजूद रहे ।




