News
वरिष्ठ पत्रकार और लेखक गिरीश पंकज को भीलवाड़ा में मिलेगा बाल साहित्य सम्मान

रायपुर। बाल साहित्य उन्नयन की दिशा में पिछले अनेक वर्षों से सक्रिय भीलवाड़ा की महत्वपूर्ण मासिक पत्रिका ‘बाल वाटिका’ की ओर से तीन-चार अक्टूबर को 27 वीं बाल साहित्य संगोष्ठी होने जा रही है। इस अवसर पर कुछ बाल साहित्यकार भी सम्मानित होंगे। संपादक डॉ. भैरूँलाल गर्ग ने इस बार व्यंग्य के साथ निरंतर बाल साहित्य लिखने वाले लेखक गिरीश पंकज को ‘छगननाथ व्यास स्मृति बाल साहित्य सम्मान’ प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया है। इस अवसर पर ‘जीवन मूल्यपरक शिक्षा और बाल साहित्य’ विषय पर विचार गोष्ठी के तीन सत्र भी होंगे। आयोजन में देश के अनेक प्रमुख बाल साहित्यकार शामिल हो रहे हैं।
