News

शैलाभ साहू मंत्री केदार कश्यप के विशेष सहायक बने

ADs

रायपुर। पिछले करीब ढाई साल से मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग में डिप्टी सेकेट्री का दायित्व संभाल रहे शैलाभ साहू को राज्य सरकार ने वन, परिवहन और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। मंत्री बनने के बाद केदार कश्यप ने तीर्थराज अग्रवाल को अपना विशेष सहायक बनाया था। मगर उनके आईएएस प्रमोट हो जाने की वजह से कुछ दिनों से यह पद खाली था। मंत्री किसी अच्छे अफसर की तलाश में थे। शैलाभ साहू राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें रिजल्ट देने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। खासकर, आईटी के मामले में उनकी काफी पारंगता है। ट्रांसपोर्ट में रहने के दौरान ड्राईविंग लायसेंस से लेकर जितनी भी सेवाएं ऑनलाइन हुईं, सबमे शैलाभ की प्रमुख भूमिका रही। मंत्रालय के जीएडी में भी उन्होंने काम के जरिये अपनी विशेष पहचान बनाई। बायोमेट्रिक अटेंडेंस से लेकर ऑनलाइन फाइल याने ई-ऑफिस प्रारंभ करने में भी शैलाभ को महत्वपूर्ण भूमिका रही। ई-ऑफिस में विभिन्न विभागों को साफ्टवेयर की ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी शैलाभ साहू ने निभाई। अब वे मंत्री केदार कश्यप के साथ नई भूमिका में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button